ऊधमसिंहनगर के पुलभट्टा क्षेत्र में बीते 5 जनवरी को वाहन लूट की एक वारदात को अंजाम देने वाले तीन शातिर लूटेरों को रविवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए तीनों शातिर अपराधी यूपी के रामपुर जिले के रहने वाले हैं. पुलिस ने इन गिरफ्तार अपराधियों के पास से एक तमंचा और कई कारतूस भी बरामद किए हैं. ऊधमसिंह नगर के एसएसपी बरिंदरजीत सिंह ने कहा कि रेलवे क्रासिंग के पास लूट की घटना को अंजाम दिया गया था. उसी मामले में तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2RuoS6L
No comments:
Post a Comment