नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर रेलवे ने अपने कर्मचारियों की सुविधा के लिए 'हॉवरबोर्ड' का इस्तेमाल शुरू किया है. रेलवे ने दावा किया कि इसकी मदद से कर्मचारियों को ट्रेन की मरम्मत और काग़ज़ी कार्रवाई करने में आसानी होगी. इस 'हॉवरबोर्ड' की मदद से कर्मचारी ट्रेन के रवाना होते वक़्त ड्राइवर और गार्ड को दिए जाने वाले काग़ज़ को भी उन तक तेज़ी के साथ पहुंचा सकेंगे. नियम के मुताबिक़ ट्रेन के रवाना होने से पहले स्टेशन मास्टर की तरफ़ से ट्रेन के ड्राइवर और गार्ड को लिखित इजाज़त दी जाती है. लेकिन इसे लेकर ट्रेन के एक छोर से दूसरे छोर तक जाने में काफ़ी वक़्त लगता है और कई बार इसी वजह से ट्रेन लेट भी हो जाती है. लेकिन बैटरी से चलने वाले होवर बोर्ड की मदद से ये काम तेज़ी से किया जा सकेगा.from Latest News देश News18 हिंदी http://bit.ly/2U5z9mD
No comments:
Post a Comment