उत्तराखंड राज्य की गर्वनर बेबी रानी मौर्य ने पांवटा साहिब के गुरुद्वारा श्री गुरु गोबिंद सिंह जी में मत्था टेका. बुधवार को दोपहर बाद गर्वनर पांवटा साहिब पंहुची. यहां पर उनकी अगुवाई कुल्हाल पुल पर तहसीलदार पांवटा वेद प्रकाश अग्निहोत्री सहित पुलिस अधिकारियों ने की. यहां से राज्यपाल की गाडियों का काफिला सीधे गुरुद्वारा साहिब पंहुचा. गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी ने भी राज्यपाल का स्वागत किया. गर्वनर ने गुरुग्रंथ साहिब के सामने सिर झुकाकर सुख-शांति की अरदास की. इस दौरान गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी ने उन्हें सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया. इसके बाद राज्यपाल वापस उत्तराखंड के लिए रवाना हो गईं.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2QB2y61
No comments:
Post a Comment