VIDEO: BJP को फिर लगा स्टिंग का डंक... विनय गोयल के ख़िलाफ़ पुलिस को शिकायत - Hindi News

आसपास की खबरों के साथ साथ देश दुनिया की खबर

Breaking News

Post Top Ad

loading...

Wednesday, January 9, 2019

VIDEO: BJP को फिर लगा स्टिंग का डंक... विनय गोयल के ख़िलाफ़ पुलिस को शिकायत

उत्तराखंड बीजेपी अभी मीटू प्रकरण में फंसे पार्टी नेता संजय कुमार पर एफ़आईआर दर्ज होने के बाद कन्नी काट रहे बीजेपी नेताओं के लिए एक और स्टिंग ने मुसीबत खड़ी कर दी है. वायरल हो रहे एक वीडियो में एक महिला बीजेपी के महानगर प्रदेश अध्यक्ष से संजय कुमार प्रकरण पर बात कर रही है. इसी बातचीत के दौरान गोयल अनुसूचित जाति के एक आपराधिक रिकॉर्ड वाले व्यक्ति को पार्टी टिकट दिए जाने का ज़िक्र करते हुए अनुसूचित जाति के ख़िलाफ़ कुछ आपत्तिजनक बात कह देते हैं. चुनावी मौसम में कांग्रेस ने इस मामले को लपक लिया है और आज कांग्रेस महिला मोर्चा की महानगर अध्यक्ष कमलेश रमन के नेतृत्व में कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस को तहरीर देकर एससीएसटी एक्ट में विनय गोयल के ख़िलाफ़ एफ़आईआर दर्ज करने को कहा. कमलेश रमन ने कहा 24 घंटे में FIR दर्ज नहीं होगी तो वे लोग एससीएसटी आयोग में शिकायत करेंगे.

from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2Fi25Um

No comments:

Post a Comment

Pages