उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में दिसंबर माह में हुई बर्फबारी और बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जा रही है. गंगोत्री धाम की इन तस्वीरों से अंदाजा लगाया जा सकता है कि यहां भागीरथी नदी जम गई है. निचले इलाकों में जोरदार ठंड पड़ रही है, वहीं गंगोत्री-यमुनोत्री में तापमान शून्य से 5 डिग्री सेल्सियस नीचे तक जा पहुंचा है. जिला आपदा प्रबंधन गंगोत्री-यमुनोत्री सहित जिले में जितनी भी सड़कों पर बर्फबारी हो रही है, उन पर विशेष नजर बनाए हुए है. किसी भी आपात स्थिति में कनेक्टिविटी को सुचारु रखने के लिए जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन ने इंतजाम किए हैं. जिन सड़कों पर ज्यादा बर्फबारी हो रही है वहां चूने का छिड़काव किया जा रहे है.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2VnGeQZ
No comments:
Post a Comment