उत्तराखंड के मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 21वीं सदी का अंबेडकर बताया. मंगलवार को राज्य खेल महाकुंभ का उद्घाटन करते हुए मुख्यमंत्री ने पत्रकारों के सवाल के जवाब में प्रधानमंत्री मोदी की तुलना संविधान निर्माता भीमराव आंबेडकर से की. उन्होंने कहा, “मैं समझता हूं कि 21वीं सदी में एक और अंबेडकर पैदा हुआ है जिन्होंने गरीबों के लिए ऐसा फ़ैसला लिया है.” मुख्यमंत्री ने इस फ़ैसले के प्रधानमंत्री को बधाई और धन्यवाद देते हुए कहा कि एक गरीब के बेटे ने आज सभी गरीबों के लिए सोचा है. बता दें कि देश के कई हिस्सों के साथ उत्तराखंड में भी आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग की जाती रही है. मंगलवार को लोकसभा से आर्थिक आधार पर 10 फीसदी आरक्षण का बिल पास भी हो गया है.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2VCuVEx
No comments:
Post a Comment