राज्य महिला आयोग का आरोप, महिलाओं की शिकायतों को पुलिस गंभीरता से नहीं सुनती - Hindi News

आसपास की खबरों के साथ साथ देश दुनिया की खबर

Breaking News

Post Top Ad

loading...

Friday, January 18, 2019

राज्य महिला आयोग का आरोप, महिलाओं की शिकायतों को पुलिस गंभीरता से नहीं सुनती

शाहजहांपुर में राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष विमला बाथम ने महिलाओं के उत्पीड़न के मामले मे कड़ा रुख अख्तियार किया है. बाथम ने विकास भवन में मीटिंग कर अधिकारियों की क्लास लगाई है. उनका आरोप है कि पीड़ित महिलाओं को पुलिस गंभीरता से नहीं सुनती और ना ही रेप पीड़िता की समय पर मेडिकल कराया जाता है. राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने विकास भवन में अधिकारियों की बैठक में उन्हें जमकर खरीखोटी सुनाई. उन्होंने पुलिस अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि वे महिलाओं का सम्मान करें. साथ ही दुष्कर्म पीड़ित महिलाओं को 24 घंटे के अंदर मेडिकल करा के उनकी रिपोर्ट को मुकदमें में शामिल करें. मीडिया के सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि तीन तलाक का मसला विधिक प्रक्रिया में है. तीन तलाक को रोकने के लिए कानून अवश्य बनकर रहेगा.

from Latest News उत्तर प्रदेश News18 हिंदी http://bit.ly/2W0kOK8

No comments:

Post a Comment

Pages