हर्ष फायरिंग में दूल्हे के भाई ने अपने ही पैर में मार ली गोली - Hindi News

आसपास की खबरों के साथ साथ देश दुनिया की खबर

Breaking News

Post Top Ad

loading...

Tuesday, January 29, 2019

हर्ष फायरिंग में दूल्हे के भाई ने अपने ही पैर में मार ली गोली

सिद्धार्थनगर में हर्ष फायरिंग में दूल्हे के भाई ने अपने ही पैर में गोली मार ली है. दरअसल विवाह में जयमाल के समय आशु शुक्ला पिस्टल से फायर कर रहा था. इसी दौरान गन लोड करते समय फायर होने से उसी के पैर में गोली लग गई. बता दें कि बारात सीतापुर जिले के महोली कस्बे से आई थी. लडकी जिले के एक बडे़ कांग्रेसी नेता कैलाश बाजपेई की बेटी है. जबकि हर्ष फायरिंग करने वाला लड़का रिश्ते मे दुल्हे का चचेरा भाई है. गोली लगने के बाद रात दो बजे घायल को जिला अस्पताल मे भर्ती किया गया. जहां उसका इलाज चल रहा है. वहीं इलाके की पुलिस घटना को छुपाने लगी हुई है.

from Latest News उत्तर प्रदेश News18 हिंदी http://bit.ly/2S8mphO

No comments:

Post a Comment

Pages