देहरादून के बीरपुर में लोहे का पुल अचानक नहीं गिर गया है. यह सालों से जर्जर हो चुका था और इसके लोहे को जंग खा गया था. बीरपुर में रहने वाले 85 साल के मक्खन सिंह पिछले छह साल से लगातार इस पुल को बंद करने और इसकी जगह नया पुल बनाने की मांग कर रहे थे. मक्खन सिंह स्थानीय प्रशासन, मुख्यमंत्रियों और तो और प्रधानमंत्री तक को पत्र लिखकर मांग कर चुके थे कि इस पुल की जगह नया पुल बनाया जाए. उन्होंने यह भी मांग की थी कि कम से कम हाइट बैरियर लगाकर इस पुल से भारी वाहनों की आवाजाही रोकी जाए लेकिन किसी ने उनकी बात नहीं सुनी और इसका नतीजा निकला आज का हादसा. न्यूज़ 18 संवाददाता किशोर रावत ने मक्खन सिंह से बात की...from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2ESaJsw
No comments:
Post a Comment