उत्तराखंड में नैनीताल जिले के रामनगर स्थित कॉर्बेट नेशनल पार्क में दुर्लभ वन्यजीवों की मौत का सिलसिला लगातार जारी है. ताजा मामला कॉर्बेट नेशनल पार्क के सर्पदुली रेंज का है, जहां खिनानौली के पास बीते बुधवार की सुबह वन अमले को हाथी के बच्चे का शव बरामद हुआ. ये हाथी का बच्चा मादा है, जिसकी करीब उम्र तीन साल है. इसे सुबह करीब 7.30 बजे गश्त कर रहे वन कर्मियों ने देखा था. मिली जानकारी के मुताबिक बाघ के हमले में ये मारी गई है, लेकिन मौत के सही कारणों को जानने के लिए कॉर्बेट प्रशासन इसका पोस्टमार्टम करा रहा है.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2SJxhiy
No comments:
Post a Comment