VIDEO: वन मंत्री ने किया बर्ड फेस्टिवल का शुभारंभ, देशभर से पहुंचे पक्षी प्रेमी - Hindi News

आसपास की खबरों के साथ साथ देश दुनिया की खबर

Breaking News

Post Top Ad

loading...

Saturday, December 8, 2018

VIDEO: वन मंत्री ने किया बर्ड फेस्टिवल का शुभारंभ, देशभर से पहुंचे पक्षी प्रेमी

कोटद्वार में तीन दिवसीय बर्ड फेस्टिवल की शुरुआत हो गई है. लैंसडाउन वन प्रभाग क्षेत्र में पर्यटन की बढ़ती संभावानाओं समेत 350 से भी अधिक पक्षियों की प्रजाति को देखते हुए पहली बार बर्ड महोत्सव की शुरुआत की गई. वन विभाग की ओर से आयोजित बर्ड फेस्टिवल का शुभारंभ वन मंत्री हरक सिंह रावत ने किया. इस दौरान उन्होंने पक्षियों पर लगाई गई प्रदर्शनी का भी उद्घाटन किया. महोत्सव के पहले दिन देश के तमाम हिस्सों से पक्षी प्रेमी पहुंचे. ये सभी अगले तीन दिनों तक लैंसडाउन वन प्रभाग क्षेत्र में बर्ड वाचिंग और ट्रैकिंग का आनंद लेंगे. वन मंत्री हरक सिंह रावत ने कहा कि पहली बार वन विभाग इस तरह के अंतर्राष्ट्रीय स्तर के आयोजन में सीधी भूमिका निभा रहा है. उन्होंने कहा कि कोटद्वार क्षेत्र में बर्ड वाचिंग पर्यटन और रोजगार का बेहतर जरिया बनेगा. मंत्री ने कहा कि कोल्हूचौड़ क्षेत्र को कॉर्बेट पार्क की तर्ज पर पार्क के रूप में विकसित किया जाएगा. इसका नाम चैम्पियन पार्क रखा जाएगा. (कोटद्वार से अनुपम की रिपोर्ट)

from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2EiuJF3

No comments:

Post a Comment

Pages