मसूरी में बर्फबारी होने से लोगों के चेहरे खिल गए हैं. सुबह हुई बारिश के बाद अब बर्फबारी शुरू हो गई है. इससे लालटिब्बा क्षेत्र में पर्यटक भी बर्फबारी देखने के लिए पहुंच गए. बर्फबारी का मजा लेने के लिए मसूरी और धनोल्टी में भी बड़ी संख्या में सैलानी पहुंचने शुरू हो गए हैं. बर्फबारी के चलते शहर में ठंड भी तेज हो गई है. शीतलहर चलने लगी है. साथ ही पर्यटन नगरी धनोल्टी, सुरकंडा मंदिर और बुरांशखंडा क्षेत्र में भारी हिमपात होने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है. बर्फबारी जहां एक ओर खेती के लिए अच्छी मानी जा रही है, वहीं पर्यटन के लिए भी महत्वपूर्ण बताई जा रही है. आप भी सुनिए बर्फबारी देखने आए सैलानियों ने क्या कहा.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2RTOsOz
No comments:
Post a Comment