उत्तराखंड में उत्तरकाशी मंगसीर की बग्वाल (दीपावली) उत्सव का दो दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ बीते गुरुवार को रामलीला मैदान में हुआ. बता दें कि उत्तरकाशी में वीर माधो सिंह भंडारी की याद में मंगसीर बग्वाल मनाई जाती है. बता दें कि माधो सिंह भंडारी गढ़वाल के महान योद्धा, सेनापति और कुशल इंजीनियर थे, जो आज से लगभग 400 साल पहले पहाड़ का सीना चीरकर नदी का पानी अपने गांव लालूड़ी लेकर आए थे. बग्वाल उत्सव के आयोजन में गढ़ संग्रहालय, गढ़ बाजार और गढ़ भोजन के साथ विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई. गढ़ भोज में पहाड़ी पकवान बनाए गए, जिसका लोगों ने खूब आनंद लिया. वहीं शुक्रवार शाम को रामलीला मैदान में भैलो कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2UoaWJ6
No comments:
Post a Comment