VIDEO: हिमाचल में और भी बड़े मार्जिन से जीतेंगे, तीरथ सिंह रावत का दावा - Hindi News

आसपास की खबरों के साथ साथ देश दुनिया की खबर

Breaking News

Post Top Ad

loading...

Saturday, December 29, 2018

VIDEO: हिमाचल में और भी बड़े मार्जिन से जीतेंगे, तीरथ सिंह रावत का दावा

भाजपा के राष्ट्रीय सचिव तीरथ सिंह रावत को लोकसभा चुनाव के लिए हिमाचल प्रदेश का प्रभारी बनाया गया है. तीरथ सिंह रावत पौड़ी में चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं और आजकल वहीं जनसंपर्क कर रहे थे. गुरुवार को ही देहरादून लौटे रावत ने न्यूज़ 18 के साथ बात करते हुए दावा किया कि हिमाचल की चारों लोकसभा सीटें भाजपा जीतेगी. तीरथ सिंह रावत शुक्रवार को हिमाचल जाएंगे और वहां पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से बात कर चुनाव की रणनीति बनाएंगे. तीरथ सिंह रावत ने यह भी स्वीकार किया कि वह पौड़ी लोकसभा के चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं लेकिन इसके साथ ही यह भी कहते हैं कि टिकट की दावेदारी नहीं कर रहे हैं.

from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2SpEx3A

No comments:

Post a Comment

Pages