VIDEO: गन्ने के खेत में घूमते बाघ से दहशत में हैं खटीमा के ग्रामीण - Hindi News

आसपास की खबरों के साथ साथ देश दुनिया की खबर

Breaking News

Post Top Ad

loading...

Thursday, December 13, 2018

VIDEO: गन्ने के खेत में घूमते बाघ से दहशत में हैं खटीमा के ग्रामीण

सीमांत क्षेत्र खटीमा के ग्राम वन महोलिया में करीब 1 महीने से एक बाघ गन्ने के खेतों में घूम रहा है. इस वजह से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है. एक सप्ताह पहले ही बाघ ने इसी गांव से आंगन में खेल रहे एक बच्चे पर हमला कर दिया था. इस हमले में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया था. वहीं स्थानीय ग्रामीणों की माने तो वन विभाग द्वारा सब कुछ जानते और देखते हुए भी बाघ को पकड़ने के लिए कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है. ग्रामीणों ने बताया कि गांव में बाघ का आतंक इतना ज्यादा बढ़ गया है कि अब बाघ लोगों के घरों के बाहर तक आ जा रहा है. इस कारण लोगों में डर का माहौल बना हुआ है. खौफ में जी रहे ग्रामीणों ने बाघ को पकड़ने की वन विभाग से गुहार लगाई है.

from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2SIbY0Y

No comments:

Post a Comment

Pages