वेतन निर्धारण समेत अन्य लंबित मांगों को लेकर डिप्लोमा फार्मासिस्टों का चरणबद्ध आंदोनल जारी है. सोमवार को उत्तरकाशी जिला अस्पताल में बड़ी संख्या में जमा हुए डिप्लोमा फार्मासिस्टों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया. डिप्लोमा फार्मासिस्टों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए गंगोत्री विधायक के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा. फार्मासिस्टों ने मांगें पूरी नहीं किए जाने की सूरत में प्रदेशव्यापी उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है. साथ ही 26 दिसंबर से आमरण अनशन पर चले जाने की बात कही है.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2SToR8r
No comments:
Post a Comment