चारधाम परियोजना प्रभावित संघर्ष समिति और व्यापारियों के आह्वान पर रुद्रप्रयाग बंद का समस्त बाजारों में व्यापक असर देखा गया. जिले के सभी बाजार तिलवाड़ा, अगस्तमुनि, उखीमठ, गुप्तकाशी समेत छोटे ग्रामीण बाजार भी पूरी तरह से बंद रहे. पुलिस प्रशासन ने भी बंद के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए. चारधाम परियोजना प्रभावित आंदोलनकारियों ने इस दौरान रुद्रप्रयाग बाजार में जुलूस भी निकाला. बता दें कि चारधाम परियोजना यानी ऑल वेदर रोड के प्रभावितों ने संघर्ष समिति का गठन कर मुआवजे और विस्थापन की मांग को लेकर रुद्रप्रयाग जिला बंद का आह्वान किया है. संघर्ष समिति को सभी बाजारों के व्यापार संघों का समर्थन मिला है. चारधाम परियोजना प्रभावितों का कहना है कि उनका मकसद चारधाम परियोजना का विरोध करना नहीं है बल्कि चारधाम परियोजना में प्रभावितों को उचित मुआवजा देना व उनके पुनर्वास की व्यवस्था सरकार करे.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2zPH6Vj
No comments:
Post a Comment