अयोध्या में भगवान श्री राम के भव्य मंदिर निर्माण को लेकर सरकार भले ही गंभीर नजर न आ रही हो, लेकिन संत समाज अब आर-पार के मूड में है. संतों की नाराजगी का एक बड़ा कारण कहीं न कहीं सरकार से सकारात्मक उम्मीद न मिलना भी है. स्वामी हंसदेवाचार्य ने कहा कि अयोध्या में भगवान श्री राम का भव्य मंदिर निर्माण संपूर्ण भारत वर्ष की आस्था का विषय है. कोर्ट में मामला चल रहा है और जनवरी में इसे लेकर फैसला आने की उम्मीद है. संत समाज भी एकजुट होकर सरकार पर दबाव बनाने के लिए पूरी ताकत से जुटा है. जिला स्तर पर 543 धर्म सभाएं हो चुकी हैं. बता दें कि दिल्ली के रामलीला मैदान में रविवार को होने वाली सभा में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण को लेकर संत समाज क्या कुछ निर्णय लेंगे यह देखना महत्वपूर्ण होगा.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2QFZbio
No comments:
Post a Comment