नई टिहरी पहुंचे कांग्रेस के डीआरओ बंसत राणा ने 'शक्ति एप' की जानकारी देते हुए बताया कि अब इस एप के जरिए कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से सीधे संवाद कर सकेंगे. संवाद के जरिए जनता उन्हें अपने क्षेत्र की समस्याओं से भी अवगत करा सकेंगे. बसंत राणा ने कहा कि कि अभी 'शक्ति एप' के जरिए राष्ट्रीय अध्यक्ष को मेसेज भेजे जा रहे हैं और जल्द ही इसे टू वे किया जाएगा. उन्होंने कहा कि बहुत जल्द ही राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा भी जनता से सवालों का जवाब ' शक्ति एप' के जरिए दिया जाएगा. ऐसे में पार्टी कार्यकर्ता और अध्यक्ष के बीच सीधे संवाद हो सकेगा.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2G08Egj
No comments:
Post a Comment