VIDEO: मसूरी में छात्र संघ के सांस्कृतिक कार्यक्रम में विधायक ने भी लगाए ठुमके - Hindi News

आसपास की खबरों के साथ साथ देश दुनिया की खबर

Breaking News

Post Top Ad

loading...

Wednesday, December 5, 2018

VIDEO: मसूरी में छात्र संघ के सांस्कृतिक कार्यक्रम में विधायक ने भी लगाए ठुमके

एमपीजी कॉलेज मसूरी में आयोजित छात्र संघ सम्मान समारोह में छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया. इस मौके पर विधायक गणेश जोशी ने छात्रों के साथ जमकर ठुमके लगाए. छात्र संघ ने कॉलेज में सीसीटीवी लगाने , लाइब्रेरी में पुस्तकों की व्यवस्था के साथ ही कॉलेज में होटल मैनेजमेंट कोर्स चलाने के लिए विधायक को ज्ञापन दिया. इस मौके पर विधायक ने कहा कि पूर्व में उन्होंने कॉलेज को 80 लाख रुपये दिए थे. लेकिन उस धनराशि का कॉलेज प्रबंधन ने सही से उपयोग नहीं किया. उन्होंने कॉलेज प्रबंधन से 80 लाख रुपयों का हिसाब भी मांगा. वहीं कॉलेज के पूर्व प्रबंधक मनमोहन सिंह मल्ल ने कहा कि 80 लाख रुपये किसी विधायक की निधि नहीं थी. उन्होंने विधायक पर झूठ बोलने का आरोप लगाया और कहा कि अगर विधायक झूठ नहीं बोलते तो मसूरी में निकाय चुनाव में भाजपा का सुपड़ा साफ नहीं होता.

from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2rhLszT

No comments:

Post a Comment

Pages