प्रदेश कांग्रेस कार्यालय देहरादून में बीजेपी और कांग्रेसी नेताओं के बीच हुए विवाद का मामला तूल पकड़ने लगा है. मामले में बीजेपी नेताओं पर अभद्रता और दबंगई का आरोप लगाते हुए कांग्रेसियों ने विकासनगर के पहाड़ी गली चौक पर बीजेपी का पुतला दहन किया. कांग्रेसियों ने आरोप लगाया कि बीजेपी नेताओं ने कांग्रेस भवन में घुसकर जो तोड़फोड़ करने की कोशिश की, उससे साफ है कि उन्होंने लोकतंत्र की हत्या करने जैसा काम किया है. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि भविष्य में इस तरह की घटना हुई तो कांग्रेसी चुप बैठने वाले नहीं हैं.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2T639OR
No comments:
Post a Comment