टिहरी जिला अस्पताल बौराड़ी में अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही एक बार फिर दूर दराज से आने वाले मरीजों पर भारी पड़ रही है. जिला अस्पताल बौराड़ी में पौने दो करोड़ की लागत की डिजिटल एक्स-रे मशीन में एक्स-रे फिल्म नहीं होने के चलते मरीजों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है. इस वजह से पुरानी एक्स-रे मशीन से ही एक्स-रे किए जा रहे हैं. इसमें काफी समय लग रहा है और एक्स-रे की तस्वीर भी साफ नहीं आ रही है. मरीजों का कहना है कि करोड़ों की एक्स-रे मशीन सिर्फ दिखाने के लिए रखी गई है. इसका कोई भी उपयोग नहीं हो रहा है. वहीं अस्पताल प्रबंधन इस मामले में बोलने को तैयार नहीं है और बजट का रोना रो रहा है.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2T34Jkl
No comments:
Post a Comment