रामनगर में एक बार फिर टस्कर हाथी ने उत्पात मचाया है. कई महीनों से यह हाथी नेशनल हाइवे 121 पर आ जाता है और वहां से जा रहे वाहनों में से सामान निकाल कर खा जाता है. आज सुबह इसने कई गाड़ियों पर हमला कर दिया. पहले हाथी ने मोहान के पास एक कार पर हमला किया. कार में सल्ट जा रहे तीन शिक्षक बैठे थे. उन्होंने किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई. उसके बाद इस हाथी ने यहां से गुज़र रहे एक ट्रक और कार को रोक दिया, जिसमें से इसने सामान निकालकर खा लिया. इस दौरान उसे खदेड़ने की कोशिश कर रहे वनकर्मियों को भी दो बार दौडाया. अंत में यह हाथी धनगढ़ी की ओर आया, जहां से वनकर्मियों ने इसे धनगढ़ी नाले की ओर खदेड़ दिया.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2EbDbWu
No comments:
Post a Comment