VIDEO: छात्रा को जलाने का मामला: ग्रामीणों ने की आरोपी को फांसी देने की मांग - Hindi News

आसपास की खबरों के साथ साथ देश दुनिया की खबर

Breaking News

Post Top Ad

loading...

Friday, December 21, 2018

VIDEO: छात्रा को जलाने का मामला: ग्रामीणों ने की आरोपी को फांसी देने की मांग

उत्तराखंड में गढ़वाल विश्वविद्यालय के पौड़ी कॉलेज की छात्रा पर पेट्रोल डालकर आग लगाने वाले आरोपी को फांसी देने की मांग को लेकर पीड़िता के परिवार वालों ने सांकेतिक प्रदर्शन किया. वहीं परिजनों ने दिल्ली में भर्ती पीड़िता की प्लास्टिक सर्जरी की भी मांग की है. कफोलस्यूं पट्टी स्थित पल्ली गांव के ग्रामीणों ने घटना के विरोध में पौड़ी पहुंचकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर घटना की निंदा की है. साथ ही आरोपी टैक्सी चालक को जल्द से जल्द फांसी देने की मांग की है. गौरतलब है कि गढ़वाल विश्वविद्यालय के पौड़ी कैम्पस में बीते 16 दिसंबर को बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा नेहा कॉलेज से प्रैक्टिकल देकर स्कूटी से गांव लौट रही थी, तभी छात्रा का पीछा करते हुए टैक्सी चालक छेड़खानी करना लगा. इसका विरोध करने पर चालक ने छात्रा पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी. गंभीर स्थिति में पीड़ित छात्रा का इलाज इस समय दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल में जारी है.

from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2V0Omqf

No comments:

Post a Comment

Pages