VIDEO: हाथियों को रोकने के लिए पंतनगर एयरपोर्ट की बढ़ाई गई सुरक्षा - Hindi News

आसपास की खबरों के साथ साथ देश दुनिया की खबर

Breaking News

Post Top Ad

loading...

Monday, December 10, 2018

VIDEO: हाथियों को रोकने के लिए पंतनगर एयरपोर्ट की बढ़ाई गई सुरक्षा

उत्तराखंड में ऊधमसिंह नगर जिले के पंतनगर एयरपोर्ट से लगे टांडा वन रेंज में रहने वाले हाथियों के झुंड को एयरपोर्ट परिसर में आने से रोकने के लिए एयरपोर्ट पर तौनात सुरक्षाकर्मी लगातार गश्त कर रहे हैं. बता दें कि पंतनगर एयरपोर्ट के सुरक्षा अधिकारी सीसीटीवी कैमरों की मदद से भी हाथियों के झुंड पर नजर रख रहे हैं. गौरतलब हो कि टांडा वन रेंज में रहने वाले हाथियों के झुंड में तीन बेबी एलीफेंट की आमद के बाद अब यहां हाथियों की कुल संख्या 28 हो गई है. अक्सर हाथियों के झुंड भोजन की तलाश में पंतनगर एयरपोर्ट के पास आ जाते हैं. इधर, पंतनगर एयरपोर्ट प्रशासन ने एहतियात के तौर पर वन विभाग और स्थानीय पुलिस को एयरपोर्ट के पास लगातार आ रहे हाथियों के झुंड की सूचना दे दी है. मामले की जानकारी पंतनगर एयरपोर्ट के निदेशक संजीव कुमार सिंह ने दी है.

from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2L4y76X

No comments:

Post a Comment

Pages