VIDEO: पहाड़ों की रानी मसूरी में मौसम की बर्फ़बारी - Hindi News

आसपास की खबरों के साथ साथ देश दुनिया की खबर

Breaking News

Post Top Ad

loading...

Thursday, December 13, 2018

VIDEO: पहाड़ों की रानी मसूरी में मौसम की बर्फ़बारी

उत्तराखंड में मौसम ने करवट ले ली है. मंगलवार को ऊपरी पहाड़ी इलाकों में शुरू हुई बर्फ़बारी सुबह पहाड़ों की रानी मसूरी तक पहुंच गई है. सुबह पर्यटन नगरी धनॉल्टी में बर्फ़ पड़ी और रुक-रुककर हो रही बारिश के साथ ही बर्फ़ भी पड़ने लगी. मसूरी के लालटिब्बा, चार दुकान सहित मालरोड क्षेत्र में साढ़े सात बजे से बर्फ़बारी शुरू हो गई. राज्य के दूसरे इलाकों से भी बर्फ़बारी की ख़बरें आ रही हैं. राजधानी देहरादून में भी सुबह बारिश होने से तापमान गिर गया है. निचले इलाकों में कोहरा छाने की भी ख़बरें हैं जिससे लोगों को परेशानी हो रही है.

from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2Qre4Ww

No comments:

Post a Comment

Pages