सीमांत क्षेत्र खटीमा में गुरुवार को नशे के खिलाफ जंग कार्यक्रम के तहत परंपरागत खेलों का आयोजन किया गया. इसमें करीब दो दर्जन से ज्यादा सरकारी और गैरसकारी स्कूलों के बच्चों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया. परंपरागत खेलों में गिल्ली डंडा, फुटबॉल, कबड्डी से लेकर बाघ-बकरी, सपोलिया जैसे खेलों का आयोजन हुआ. इन खेलों को खेलने के बाद छात्र-छात्राओं के चेहरे भी खिल उठे. वहीं नशे के खिलाफ जंग कार्यक्रम के आयोजकों की माने तो युवा पीढ़ी नशे की लत में पड़ते जा रही है. इसे रोकने के लिए कुछ युवाओं द्वारा इस कार्यक्रम का आयोजन कर उन्हें सभी बुरे कार्यों से दूर रखने की कोशिश की जा रही है. साथ ही उन्होंने बताया कि सभी युवा अपने परंपरागत खेलों को भूलते जा रहे हैं. उन्हें याद दिलाने के लिए भी इन खेलों का आयोजन किया जा रहा है.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2Cs8JFJ
No comments:
Post a Comment