VIDEO: देखिए तारों की बाड़ में फंसे सांभर को बचाने में घायल होने से बचे वनकर्मी - Hindi News

आसपास की खबरों के साथ साथ देश दुनिया की खबर

Breaking News

Post Top Ad

loading...

Friday, December 21, 2018

VIDEO: देखिए तारों की बाड़ में फंसे सांभर को बचाने में घायल होने से बचे वनकर्मी

वन कर्मियों का काम कितना चुनौतीपूर्ण होता है इसका अंदाज़ा आपको यह वीडियो देखकर लग सकता है. देहरादून वन प्रभाग की थानों रेज के थानों भोगपुर गांव में जानवरों से सुरक्षा के लिए लगाई गई तारबाड़ में गुरुवार को एक नर सांभर फंस गया. इसके सींग तारों में अटक गए और निकलने की कोशिश में पूरी बाड़ उसके साथ खिंचने लगी. सूचना मिलते ही देहरादून से रेस्क्यू टीम मौके पर भेजी गई और करीब घण्टे भर तक करीब डेढ़ क्विंटल के इस सांभर को सुरक्षित निकालने का अभियान चला. इस दौरान कई मौके ऐसे आए जब खुद वनकर्मी ही घायल हो सकतेथ थे. आखिर सांभर को सकुशल रेस्कयू कर लिया गया और प्राथमिक उपचार देकर जंगल में छोड़ दिया गया.

from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2Cr3QNb

No comments:

Post a Comment

Pages