VIDEO: नहीं बन सका असली PCS अधिकारी, तो नकली बन करने लगा ठगी - Hindi News

आसपास की खबरों के साथ साथ देश दुनिया की खबर

Breaking News

Post Top Ad

loading...

Thursday, December 13, 2018

VIDEO: नहीं बन सका असली PCS अधिकारी, तो नकली बन करने लगा ठगी

उत्तराखंड में प्रांतीय सिविल सेवा (पीसीएस) की परीक्षा पास न कर पाने के कारण युवक डिप्रेशन में आकर पीसीएस का फर्जी अधिकारी बन गया. कई लोगों से टेंडर दिलाने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी कर चुका है. मामला राजपुर थाना क्षेत्र का है. मामले में राजपुर पुलिस ने सुधांशु पांडेय नामक फर्जी पीसीएस अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी के पास से फर्जी टेंडर की कॉपियां और श्रम विभाग की कई मुहरें भी बरामद की गई हैं. पुलिस की पूछताछ में पता चला कि ठगी करने वाला आरोपी मूल रूप से कानपुर का रहने वाला है, जो खुद को पीसीएस अधिकारी बताकर PWD के श्रम विभाग के साथ ही अन्य विभागों में टेंडर दिलवाने के नाम पर ठगी कर रहा था.

from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2QN799n

No comments:

Post a Comment

Pages