हरिद्वार में एक चलती कार में अचानक आग लग गई. कार में आग लगने की यह दुर्घटना नजीबबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर रसियाबढ़ के पास घटी. मिली जानकारी के अनुसार यह कार लक्सर से भागूवाला जा रही थी. दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया. कार में सवार सभी लोग जिंदा जलने से बाल-बाल बच गए. कार में आग किस कारण से लगी इसका पता लगाने की कोशिश की जा रही है.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2BmEcr5
No comments:
Post a Comment