VIDEO: DGCA ने डेक्कन एविएशन को 'उड़ान योजना' से हटाया, एयर इंडिया को दी जिम्मेदारी - Hindi News

आसपास की खबरों के साथ साथ देश दुनिया की खबर

Breaking News

Post Top Ad

loading...

Saturday, December 8, 2018

VIDEO: DGCA ने डेक्कन एविएशन को 'उड़ान योजना' से हटाया, एयर इंडिया को दी जिम्मेदारी

उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले में उड़ान योजना के तहत पंतनगर एयरपोर्ट से देहरादून के बीच निर्धारित समय सीमा के अंदर हवाई सेवा शुरू नहीं करने पर 'डेक्कन एविएशन' को उड़ान योजना से हटाते हुए DGCA ने अब 'एयर इंडिया' को पंतनगर से देहरादून के बीच अपनी किफायती हवाई सेवा शुरू करने की जिम्मेदारी दे दी है. अब जल्द ही पंतनगर से देहरादून और देहरादून से पंतनगर के बीच 'एयर इंडिया' अपनी किफायती हवाई सेवा शुरू करने जा रहा है. गौरतलब है कि वर्तमान समय में पंतनगर एयरपोर्ट से सप्ताह में 4 दिन पंतनगर से दिल्ली और दिल्ली से पंतनगर के बीच 'एयर इंडिया' की हवाई सेवा संचालित हो रही है. मामले की जानकारी पंतनगर एयरपोर्ट के निदेशक संजीव कुमार सिंह ने दी है.

from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2RLKBTT

No comments:

Post a Comment

Pages