VIDEO: सिलेंडर की आग में 6 झुलसे, 3 बच्चियों को एयर एंबुलेंस से ले जाया गया ऋषिकेश AIIMS - Hindi News

आसपास की खबरों के साथ साथ देश दुनिया की खबर

Breaking News

Post Top Ad

loading...

Saturday, December 22, 2018

VIDEO: सिलेंडर की आग में 6 झुलसे, 3 बच्चियों को एयर एंबुलेंस से ले जाया गया ऋषिकेश AIIMS

टिहरी गढ़वाल के कंडीसौड़ बाजार में एक घर में लगी आग से एक ही परिवार के 6 लोग बुरी तरह झुलस गए. घटना तब घटी जब घर में रखे रसोई गैस सिलेंडर पर बिजली का स्विच आन करते ही आग लग गई. इस आग में दादा, दादी समेत चार पोतियां भी झुलस गईं. घर में लगी आग पर स्थानीय लोगों ने किसी तरह काबू पाया. आग से झुलसे सभी लोगों को तुरंत ही सीएचसी में भर्ती कराया गया. आग में झुलसी तीन बच्चियों की हालत गंभीर बताई जा रही है. प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से झुलसी तीन बच्चियों को चम्बा हेलीपैड से एयर एंबुलेंस के जरिए ऋषिकेश AIIMS भेजा गया है. साथ ही अन्य तीन घायलों को भी सड़क मार्ग से ऋषिकेश AIIMS भेजा गया है.

from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2Lyqczi

No comments:

Post a Comment

Pages