VIDEO: अनुसूया मेले में शामिल हुए सीएम ने यात्री निवास के लिए दिए 50 लाख - Hindi News

आसपास की खबरों के साथ साथ देश दुनिया की खबर

Breaking News

Post Top Ad

loading...

Monday, December 24, 2018

VIDEO: अनुसूया मेले में शामिल हुए सीएम ने यात्री निवास के लिए दिए 50 लाख

चमोली के मंडल घाटी में दत्तात्रेय जयंती के अवसर पर लगने वाले सती अनुसूया मेले का शुभारंभ प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने किया. चमोली में सीएम रावत ने औद्योगिक विकास मेले में शिरकत की. बाद में ठीक मुहूर्त के समय अनुसूया पहुंचकर सती अनुसूया मेले का न सिर्फ उद्घाटन किया बल्कि यहां मंडल घाटी से आने वाली पांच डोलियों के दर्शन कर पूजा अर्चना भी की. मां सती अनुसूया को जहां पुत्रदायिनी के रूप में जाना जाता है, वहीं सतित्व की देवी के रूप में मां की पूजा की जाती है. मान्यता है कि दत्तात्रेय जयंती पर माता अनुसूया की पांच बहनें भी माता से मिलने अत्रिधाम पहुंचती हैं. इस दौरान सीएम रावत ने भी इस देवयात्रा में शामिल होकर जहां राज्य के विकास की कामना की, वहीं अनुसूया मंदिर के प्रांगण में यात्री निवास के लिए 50 लाख रुपए देने की भी घोषणा की.

from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2EJMhub

No comments:

Post a Comment

Pages