पूरे विश्व में हॉकी की एक ऐसी प्रतियोगिता है, जो सिर्फ उत्तराखंड के नैनीताल में खेली जाती है. बता दें कि महज 5 खिलाड़ियों से खेली जाने वाली इस हॉकी में मैदान भी काफी छोटा होता है. खिलाड़ियों को इस खेल को खेलने के लिए ज्यादा दमखम की जरूरत पड़ती है. इसे 5-ए साइड हाकी कहा जाता है. पिछले 30-35 सालों से आयोजित होती आ रही इस महिला हॉकी प्रतियोगिता में देशभर से खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखाने पहुंचते हैं. बता दें कि 100 फीट लंबाई और 64 फीट चौड़ाई का मैदान बनाया जाता है, जिसे चारों तरफ से लकड़ी के तख्ते से कवर किया जाता है. 16 फीट में डी का निर्माण किया जाता है तो 4 फीट का गोलपोस्ट बनाया जाता है. 15 मिनट के इस अनोखी हॉकी मैच में साढ़े सात-साढ़े सात मिनट के दो हाफ खेले जाते हैं. वहीं अब धन की कमी के कारण इस अनोखी हॉकी पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2U4zgzI
No comments:
Post a Comment