VIDEO: उत्तराखंड के सभी थानों में 18 को मनाया जाएगा 'अल्पसंख्यक अधिकार दिवस' - Hindi News

आसपास की खबरों के साथ साथ देश दुनिया की खबर

Breaking News

Post Top Ad

loading...

Wednesday, December 5, 2018

VIDEO: उत्तराखंड के सभी थानों में 18 को मनाया जाएगा 'अल्पसंख्यक अधिकार दिवस'

उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग इस बार 'वर्ल्ड माइनॉरिटी डे' पर राज्य में नई शुरुआत करने जा रहा है. पुलिस मुख्यालय से सहमति मिलने के बाद अब राज्य के सभी थानों में 'अल्पसंख्यक अधिकार दिवस' आयोजित किया जाएगा. उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग के सचिव जे. एस. रावत ने बताया कि आगामी 18 दिसंबर को उत्तराखंड के सभी 13 जिलों के थानों में अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों के लिए खास जन जागरूकता अभियान शुरू किया जाएगा, जिसमें लोगों को उनके तमाम अधिकारों और आयोग के जरिए मिलने वाली तमाम सुविधाओं के बारे में बताया जाएगा. ऐसा सुबे के सभी जिलों के थानों में किया जाएगा. बता दें कि हर वर्ष 18 दिसंबर को 'वर्ल्ड माइनॉरिटी डे' के रूप में मनाया जाता है. वहीं इस बार उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग नई पहले करते पुलिस थानों में भी इसे मनाने का निर्णय लिया है.

from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2EdzqA1

No comments:

Post a Comment

Pages