VIDEO: आईटीबीपी के 15 युवा सैन्य अधिकारी ने ली देश सेवा की शपथ - Hindi News

आसपास की खबरों के साथ साथ देश दुनिया की खबर

Breaking News

Post Top Ad

loading...

Sunday, December 16, 2018

VIDEO: आईटीबीपी के 15 युवा सैन्य अधिकारी ने ली देश सेवा की शपथ

भारत तिब्बत सीमा पुलिस अकादमी में शानदार पासिंग आउट परेड का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में भारत तिब्बत सीमा पुलिस के महानिदेशक एस एस देसवाल बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए. उन्होंने परेड का निरीक्षण किया. इस मौके पर नये सैन्य अधिकारियों ने तिरंगे की आन-बान-शान की शपथ लेकर देश सेवा का संकल्प लिया. इस मौके पर नये सैन्य अधिकिरयों ने कदम कदम बढाये जा.. खुशी की गीत गाये जा.. ये जिंदगी है कौम की, तू कौम पे लुटाये जा.. गीत की शानदार धुन पर 15 युवा सैन्य अधिकारियों ने आज देश सेवा और रक्षा की शपथ ली. इस मौके पर आईटीबीपी के महानिदेशक एसएस देसवाल ने कहा कि आईटीबीपी के जवान हर चुनौती के तैयार किए जाते हैं.आईटीबीपी के महानिदेशक ने सर्वोत्तम प्रशिक्षणार्थी के रुप में करण चौधरी, वाह्य क्रिया कलापों में उदय प्रताप और सहनशीलता का सर्वोत्तम पुरुस्कार अभिषेक राठौर को दिया.

from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2Ce9tOp

No comments:

Post a Comment

Pages