'जीरो टॉलरेंस' का दावा करने वाली उत्तराखंड सरकार के राज में सरकारी दफ्तरों में दलाल किस तरह सक्रिय हैं, इसका नमूना राजधानी देहरादून के आरटीओ ऑफिस में देखने को मिला है. अगर आपको टू व्हीलर और फोर व्हीलर चलाना नहीं भी आता हो, तो भी आपका लाइसेंस इस आरटीओ ऑफिस में बन जाएगा. यहां हर काम की बोली लगती है. दलालों के झुंड आपको हर जगह कोने-कोने में मिल जाएंगे. यहां चल रहे दलालों के राज का पर्दाफाश किया न्यूज़18 की रिपोर्टर भारती सकलानी और कैमरापर्सन राकेश रावत ने. देखिये ये रिपोर्ट.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2SwdSBP
No comments:
Post a Comment