उत्तराखंड के ऊधमसिंहनगर से एक वीडियो वायरल हुआ है. वीडियो बाजपुर के एक शमशानघाट का है, जहां नग्न अवस्था और नशे की हालत में एक नशेड़ी शमशानघाट में पहुंचकर चिता की राख पर लेट गया. नशे की हालत में शमशानघाट में धुनी जमाने वाले इस नशेड़ी को वहां मौजूद एक बाबा ने जमकर लाठियां मारी, लेकिन यह वहां से टस से मस नहीं हुआ. सूचना के बाद मौके पर पहुंचे एक पुलिसकर्मी ने किसी तरह इस युवक को शमशानघाट से बाहर निकाला. जिले के एसएसपी ने पूरे मामले में जांच के आदेश बाजपुर को दे दिए हैं.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2CdtBAi
No comments:
Post a Comment