कुल्लू में पुलिस की मौजूदगी में अवैध कब्जाधारियों पर कार्रवाई शुरू - Hindi News

आसपास की खबरों के साथ साथ देश दुनिया की खबर

Breaking News

Post Top Ad

loading...

Friday, December 14, 2018

कुल्लू में पुलिस की मौजूदगी में अवैध कब्जाधारियों पर कार्रवाई शुरू

कुल्लू में अवैध कब्जाधारियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू हो गई है, लोक निर्माण विभाग ने टिकराबावड़ी से लेकर रामशिला तक सड़क किनारे किए गए अवैध कब्जे को हटाने के लिए हथियार से लैस पुलिस दल की मौजूदगी में कार्रवाई शुरू कर दी है. वीरवार को लोक निर्माण विभाग ने अवैध रूप से बने घरों के हिस्सों को जेसीबी से तोड़ना आरंभ कर दिया है.टिकराबावड़ी से लेकर रामशिला तक सड़क किनारे 59 अवैध कब्जे हैं और इन अवैध कब्जों को हटाने का कार्य शुरू हो गया है. इससे पहले हाईकोर्ट के आदेश पर जिला प्रशासन ने विभिन्न विभागों के साथ मिलकर निशानदेही की थी लोक निर्माण विभाग के जेई कीर्तिमान ने कहा कि दो माह पहले सभी 59 कब्जाधारियों को एक माह के भीतर अवैध कब्जा हटाने के लिए नोटिस दिए थे परन्तु अधिकतर लोगों ने दो माह के बाद भी अवैध कब्जे नहीं हटाए जिसके बाद लोक निर्माण विभाग ने जेसीबी से अवैध कब्जा हटाने के लिए कार्य शुरू किया है. (रिपोर्ट-तुलसी भारती)

from Latest News देश News18 हिंदी https://ift.tt/2QRhtx4

No comments:

Post a Comment

Pages