शाहिद अफरीदी ने ठोके 17 गेंदों में 59 रन, लगाए 7 छक्के - Hindi News

आसपास की खबरों के साथ साथ देश दुनिया की खबर

Breaking News

Post Top Ad

loading...

Monday, December 3, 2018

शाहिद अफरीदी ने ठोके 17 गेंदों में 59 रन, लगाए 7 छक्के

शाहिद अफरीदी ने टी10 लीग में कहर बरपा रखा है. उन्होंने नॉर्दन वॉरियर्स के खिलाफ मैच में 17 गेंदों में 59 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 7 छक्के लगाए. दिलचस्प बात ये रही कि उन्होंने वहाब रियाज के खिलाफ एक ओवर में 4 छक्के लगाए. अफरीदी की इस पारी की बदौलत उनकी टीम पखतून्स ने मैच 13 रन से जीत लिया और वे इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंच गए हैं. अफरीदी ने धुआंधार पारी लंबे समय के बाद खेली है. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि अफरीदी अपनी टीम को फाइनल जितवा पाते हैं कि नहीं.

from Latest News क्रिकेट News18 हिंदी https://ift.tt/2U9Trwj

No comments:

Post a Comment

Pages