उत्तराखंड के शहरी क्षेत्रों में एक ओर जहां निकाय चुनाव का शोर है, वहीं अल्मोड़ा के ग्रामीण क्षेत्रों में रामलीला की धूम मची हुई है. ठंड बढ़ने के बावजूद ग्रामीण क्षेत्रों में रामलीला का आयोजन जोर-शोर से किया जा रहा है. अल्मोड़ा जिले के खेती, सत्यौं के साथ दर्जनों गावों में इन दिनों रामलीला का मंचन किया जा रहा है. इस दौरान लोग देर रात तक रामलीला का आनन्द ले रहे हैं. बता दें कि दीपावली समाप्त होने के बाद उत्तराखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में रामलीला के मंचन की शुरुआत हुई है.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2TjD53D
No comments:
Post a Comment