उत्तराखंड में निकाय चुनाव के लिए रविवार को मतदान संपन्न हो चुके हैं. राजधानी देहरादून की जनता ने जहां साफ-सफाई और स्थानीय सड़को के निर्माण को लेकर मतदान किया, तो वहीं नदी नालों के किनारे बसी बस्तियों में रहने वाले अधिकतम लोगों ने अपने आशियाने को बचाने के लिए मतदान किया. इस दौरान श्रम बस्तियों में रहने वाले लोगों ने अपने बच्चों की अच्छी शिक्षा के लिए क्षेत्र में प्राइमरी स्कूल और खेलने के लिए ग्राउंड की मांग के साथ मतदान किया. इन बस्तियों में नालों और सड़कों के निर्माण के साथ ही सफाई व्यवस्था दुरस्त करने की भी मांग यहां के लोगों ने की.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2Q8QiO2
No comments:
Post a Comment