देहरादून में आज एक बार फिर राज्य निर्माण के आंदोलन की यादें ताजा हो गई. सरकारी कार्यक्रम से दूर शहीद स्मारक पर राज्य आंदोलनकारियों ने राज्य स्थापना दिवस स्थापना दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया. इस समारोह में न सिर्फ जनगीतों ने समां बांधा बल्कि विशेष रूप से इस समारोह मे मां धारी देवी की दर्शन डोली को भी लाया गया. शहीदों की स्मृति और राज्य के चहुंमुखी विकास कामना के लिए डोली की पूजा आराधना के बाद माता धारी देवी के नाम का भजन-कीर्तन भी किया गया. इस दौरान राज्य आंदोलन की याद से जुड़े जनगीतों ने 18 साल पुरानी यादें भी ताजा कर दीं. राज्य आंदोलनकारी मंच ने राज्य निर्माण आंदोलन के शहीदो को याद करने के उद्देश्य से कार्यक्रम आयोजित कराया ताकि शहीदों को नमन करने का ये सिलसिला भविष्य में भी बरकरार रहे. (सोनू सिंह की रिपोर्ट)from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2qEvAr0
No comments:
Post a Comment