अगले साल 2019 में इंग्लैंड में दिव्यांग क्रिकेट विश्व कप का आयोजन किया जाएगा. भारत के दिव्यांग क्रिकेट टीम में जगह बनाने के लिए उत्तराखंड के खिलाड़ी तैयारी कर रहे हैं. इसी उद्देश्य से उत्तराखंड में दिव्यांग क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है. इस टूर्नामेंट में राज्य के आठ जिलों के खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं. उत्तराखंड में फिजिकली चैलेंज्ड क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव प्रेम कुमार ने कहा कि उन्होंने राज्य में पहली बार इस तरह के क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन करवाया है. उनका उद्देश्य है कि उत्तराखंड के दो-तीन दिव्यांग क्रिकेटरों का इंडिया टीम में चयन हो जाए. बता दें कि दो दिवसीय टूर्नामेंट में हर मैच 12 ओवरों का खेला जा रहा है. टूर्नामेंट में दिव्यांग क्रिकेटर बड़े उत्साह के साथ भाग ले रहे हैं. टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करनेवाले खिलाड़ियों के नाम भारत की दिव्यांग टीम में चयन के लिए भेजे जाएंगे.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2JzEeiZ
No comments:
Post a Comment