चुनावी मौसम में नेताओं की एक दल से दूसरे दल में आवाजाही भी शुरू हो जाती है. आज भाजपा प्रदेश कार्यालय में पार्टी अध्यक्ष अजय भट्ट ने उत्तरकाशी के कई कांग्रेस नेताओं को भाजपा की सदस्यता दिलवाई. भाजपा का दामन थामने वालों में कांग्रेस के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष नत्थीलाल शाह, प्रदेश महिला कांग्रेस की महामंत्री पवना सेमवाल समेत कई लोग शामिल हैं. इस मौके पर भाजपा अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि कांग्रेस के जो लोग भाजपा में आए हैं वे पीएम मोदी और भाजपा की नीतियों की वजह से शामिल हुए हैं. अजय भट्ट ने कहा कि और भी कई लोग ओर भाजपा में शामिल होंगे. कांग्रेस से भाजपा शामिल हुए नत्थी लाल ने कहा कि कांग्रेस अब कोई पार्टी नहीं रही बल्कि एक कंपनी बन गई है जिस पर दो-चार लोगों का कब्ज़ा है.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2ADk4BH
No comments:
Post a Comment