VIDEO: स्थानीय निकाय चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां हुईं रवाना - Hindi News

आसपास की खबरों के साथ साथ देश दुनिया की खबर

Breaking News

Post Top Ad

loading...

Sunday, November 18, 2018

VIDEO: स्थानीय निकाय चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां हुईं रवाना

उत्तराखंड में निकायों के मतदान को लेकर पिथौरागढ़ प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर लीं हैं. जिले की तीनों नगर पालिकाओं और दो पंचायतों के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना हो चुकी हैं. इस बार सभी पोलिंग पार्टियों में एक महिला कर्मचारी की भी तैनाती की गई है. निकाय के मतदान के लिए जिले में 69 मतदान स्थल बनाए गए हैं. इनमें 21 अतिसंवेदनशील और 26 संवेदनशील की श्रेणी में आते हैं. मतदान केंद्रों में सुरक्षा के भी व्यापक इंतजाम किए गए हैं. ताकि किसी तरह की कोई अप्रिय घटना न हो. मामले की जानकारी जिला अधिकारी सी. रविशंकर ने दी है.

from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2FsWXyo

No comments:

Post a Comment

Pages