इंडियन आर्मी की इलेक्ट्रानिक्स एंड मेकेनिकल इंजीनियर्स (ईएमई) कॉपर्स अपनी प्लेटिनम जुबली मना रही है. इस मौके को और भी खास बनाने के लिए ईएमई कॉपर्स ने एक चैलेंज लिया है. देश में 25 हजार किलोमीटर साइकिल से यात्रा कर रिकॉर्ड बनाने चैलेंज लिया है. इस एक्सपेडिशन का नाम 'जय भारत' है. बता दें कि बीते 15 अगस्त को सेना के साइकिल सवार सिकंदराबाद से रवाना हुए, जो देश भर में करीब 25 हजार किलोमीटर की लंबी यात्रा साइकिलिंग के जरिए करेंगे. यात्रा के दौरान देश में युवाओं को आर्मी के लिए प्रेरित करने के साथ-साथ स्वछता और एकता का संदेश दे रहे हैं. अपनी यात्रा के 85वें दिन टीम मंगलवार को देहरादून पहुंची. जहां जनता को संदेश देते हुए यात्रा आगे के लिए रवाना हुई. साइकिलिंग एक्सपेडिशन आगामी 2 दिसंबर को दिल्ली में समाप्त होगा.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2OqSlbb
No comments:
Post a Comment