गाजियाबाद में दर्जनों लोगों ने जिला प्रशासन के द्वारा प्रधानमंत्री को खून से लेटर लिख कर दिया है. इसकी वजह जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की मांग है. गाजियाबाद के डासना देवी मंदिर के महंत यतीदानंद सरस्वती पिछले 16 दिनों से अनशन पर बैठे हैं और मांग कर रहे हैं कि जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाया जाए. एक व्यक्ति सिर्फ दो बच्चे पैदा कर पाए. इससे ज्यादा बच्चे पैदा नहीं होने दिए जाएं. जिससे जनसंख्या का बढ़ता स्तर देश के लिए मुश्किल ना पैदा करें. जिला मुख्यालय पर हिन्दू रक्षा सेना के दर्जनों लोग पहुंचे और खून से जिला अधिकारी को लेटर लिख कर दिया.from Latest News उत्तर प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2KdoAdC
No comments:
Post a Comment