VIDEO- क्या कर रही है दुनिया वायु प्रदूषण से निपटने के लिए - Hindi News

आसपास की खबरों के साथ साथ देश दुनिया की खबर

Breaking News

Post Top Ad

loading...

Monday, November 5, 2018

VIDEO- क्या कर रही है दुनिया वायु प्रदूषण से निपटने के लिए

दिल्ली-NCR में वायु प्रदूषण के ख़तरनाक स्तर से निपटने के लिए एक नवम्बर से GRAP यानी ग्रैडेड रेस्पॉन्स ऐक्शन प्लान लागू कर दिया गया है. जो कि हवा को प्रदूषित करने वाले PM 2.5 और PM 10 पर पूरी तरीके से नज़र रखेगी. भारत से अलग दुनिया के कुछ देशों ने भी वायु प्रदूषण से निपटने लिए ख़ास इंतजाम किए, जिनमें फ्रांस की राजधानी पेरिस में ज़्यादा से ज़्यादा बाइक और कार शेयरिंग को बढ़ावा दिया गया और बढ़ते वायु प्रदूषण को देखते हुए सरकारी वाहनों में यात्रा करना मुफ़्त किया गया. वहीं, जर्मनी के फ्राईबर्ग में वायु प्रदूषण से निपटने के लिए कार की जगह साइकिल का इस्तेमाल करने वालों को सरकारी वाहनों के किराये में छूट दी गई. और कार रखने वाले लोगों से गाड़ी खड़ी करने के एवज में भारी रकम वसूली गई. डेनमार्क के कोपेनहेगेन को 2025 तक कार्बन मुक्त बनाने के अभियान में चार पहिया गाड़ियों को सड़कों से हटा लिया गया. वहीं, चीन के बीजिंग में मशीनों में कोयले की जगह बिजली और गैस के इस्तेमाल से PM 2.5 में 54% की कमी दर्ज कर ली गई. जबकि, ब्राजील के क्रूटीबा शहर में पूरी दुनिया के मुक़ाबले सबसे सस्ता किराया होने की वजह से 70% जनता सरकारी वाहनों का इस्तेमाल करती है.

from Latest News देश News18 हिंदी https://ift.tt/2JEmdAe

No comments:

Post a Comment

Pages