खटीमा में निकाय चुनाव के तहत प्रत्याशी घर-घर जाकर वोट की अपील कर रहे हैं. लेकिन यहां के 20 वार्डों में विकास के कार्य नहीं के बराबर हुए हैं. इसे लेकर यहां की जनता खुश नहीं है. उनकी नाराजगी खुलकर सामने आने लगी है. लोगों की मानें तो खटीमा के कई वार्डों में समस्याओं का अंबार लगा हुआ है. इन समस्याओं का निदान यहां के जनप्रतिनिधियों ने नहीं किया. यहां सीवर लाइन, सड़क, बिजली, साफ-सफाई की समस्याएं बरकरार हैं. पर, नेता वोट मांगने के अवाला कुछ नहीं कर रहे हैं. लोगों का कहना है कि खटीमा की जनता उसी प्रत्याशी को अपना अमूल्य वोट देगी जो खटीमा के हित में कार्य करेगा.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2JUibng
No comments:
Post a Comment